JharkhandNEWSRanchi

राजीव रंजन बने गो सेवा आयोग के अध्यक्ष, राजू गिरी उपाध्यक्ष

Ranchi: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन को झारखंड गो सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के राजू गिरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. झारखंड गो सेवा आयोग अधिनियम-2005 की धारा-3 और धारा-9 का प्रयोग करते हुए दोनों निर्णय लिये गये हैं. इस संबंध में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबुबकर सिद्दीख पी ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा.

Related Articles

Back to top button