Ranchi

झारखंड: नक्सलियों की संपत्ति जब्त करने की कवायद हुई बंद, पुलिस रडार पर 190 नक्सली

Ranchi: राज्य में पिछले कई वर्षो से नक्सलियों की संपत्ति जब्त करने की कवायद चल रही है. अबतक पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप, भाकपा माओवादी नुनुचंद महतो उर्फ गांधी, तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन के हार्डकोर आक्रमण, कमलेश गंझू, अमर सिंह भोक्ता उर्फ कोहराम सहित कई बड़े नक्सलियों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

हालांकि पिछले नौ महीने से राज्य में नक्सलियों की संपति जब्त करने का काम बंद है. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष सितंबर महीने में सभी जिलों को 46 नक्सलियों की संपत्ति का पता लगाने के लिए दिशा-निर्देश भी पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया था. लेकिन अबतक ये बंद पड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ेंःDhanbad: अभिजीत बार मालिक के आवास पर अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

190 नक्सली है झारखंड पुलिस की रडार पर

झारखंड पुलिस की रडार पर कुल 190 नक्सली हैं. फिलहाल, पुलिस की हिट लिस्ट में 4 नक्सलियों पर 1 करोड़ रुपए, 15 नक्सलियों पर 25 लाख रुपए, 19 नक्सलियों पर 15 लाख रुपए, 25 नक्सलियों पर 10 लाख रुपए, 34 नक्सलियों पर 5 लाख रुपए, 32 नक्सलियों पर 2 लाख रुपए, जबकि 61 नक्सलियों पर 1 लाख रुपए का इनाम है.

राज्य के 24 में से 19 जिले उग्रवाद प्रभावित

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले 5 फरवरी 2019 को चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल प्रभावित राज्यों की जारी अधिसूचना के आधार पर राज्य में पांच चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया था. अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के 24 में 19 जिले उग्रवाद प्रभावित हैं. इनमें 13 जिले अति उग्रवाद प्रभावित हैं. केंद्र सरकार द्वारा उग्रवाद प्रभावित राज्यों को दी गई 775 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता में भी झारखंड को 340 करोड़ रुपए दिए गए थे. हालांकि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य मंत्रियों-नेताओं के द्वारा लगातार बयान दिया जाता रहा कि झारखंड में उग्रवाद में 45 फीसदी की कमी आई है.

इसे भी पढ़ेंःदेश में Corona के 37 हजार से अधिक नये केस, 12 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

4 एक करोड़ इनामी नक्सली बने झारखंड पुलिस के लिए चुनौती

एक करोड़ रुपए के इनामी चार नक्सली झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं.जिनमें-

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा, निवासी- ग्राम यादवपुर जिला 24 परगना (पश्चिम बंगाल).

मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, निवासी- ग्राम मदनडीह, थाना पीरटांड़ जिला गिरिडीह.

असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, निवासी- ग्राम उत्तर फुलचक थाना चन्द्रकोणा जिला पश्चिम मिदनापुर (प0 बंगाल).

अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मराण्डी उर्फ रमेश, निवासी- ग्राम झरहाबाले थाना पीरटांड जिला गिरिडीह.

इसे भी पढ़ेंः BMC अधिकारी ने कहा- मुंबई में कोविड-19 की स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button