Sports

कोरोना और खेल जगत :  गंभीर पीएम केयर्स फंड में दो साल का वेतन देंगे, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनीं नर्स

New Delhi :  क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सांसद के तौर पर अपना दो साल का वेतन आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में देने का फैसला किया.

जबकि खेल जगह से जुड़े अन्य लोगों ने भी योगदान दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने भी ट्वीट करके चार लाख रुपये देने की घोषणा की.

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों से इस महामारी से बचाव के लिए योगदान देने की अपील की. गंभीर ने कहा, ‘‘लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है.

असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं. मैं अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान कर रहा हूं. आपको भी आगे आना चाहिए. ’’

गंभीर ने इससे पहले अपना एक माह का वेतन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोष से एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया था.

श्रीधर ने ट्वीट किया, ‘‘गौरवांवित भारतीय नागरिक होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं पीएम केयर्स फंड में दो लाख रुपये, तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय में एक लाख 50 हजार रुपये और छावनी बोर्ड सचिवालय में 50 हजार रुपये का योगदान देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown21: धनबाद के नारायणपुर गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, ग्रामीणों ने बंद किया रास्ता

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी नर्स

कोरोना वायरस महामारी ने इस साल तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का रशेल लिंच का सपना तोड़ दिया लेकिन यह आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी खिलाड़ी अब नर्स के रूप में अपने देश की सेवा कर रही है.

आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम की गोलकीपर लिंच एक रजिस्टर्ड नर्स है. तोक्यो ओलंपिक अब अगले साल होंगे लिहाजा लिंच ने दो कोविड – 19 क्लीनिक में नर्स के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है.

वह पहले भी हफ्ते में एक दिन ‘न्यूरो रिहैबिलिटेशन वार्ड’ में काम करती थी.

आस्ट्रेलिया में अभी तक 5000 से ज्यादा मामले पाये जा चुके हैं और 24 लोग मारे गए हैं. दुनिया भर में करीब 940000 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं.

इसे भी पढ़ेंः #LockDown21 : लॉकडाउन में भी आपूर्ति बनाये रखने के लिए लगातार काम कर रही कोल इंडिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button