JharkhandLead NewsRanchi

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, बेंगलुरु की नाबालिग स्कूली छात्रा दोस्त से मिलने जा रही थी हजारीबाग, हटिया स्टेशन से बरामद

Ranchi : सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती और प्रेम मोह का ऐसा जाल बन रहा है कि बच्चे अपना घर-बार छोड़ भाग जा रहे हैं. हटिया आरपीएफ ने गुरुवार को एक ऐसे ही मामले का खुलासा किया. आरपीएफ ने हटिया स्टेशन परिसर से नाबालिग और उसकी निशानदेही पर एक लड़के को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है. हजारीबाग के रहनेवाले मुस्लिम समुदाय के एक नाबालिग लड़के के प्रेम जाल में बेंगलुरु की स्कूली छात्रा फंसी और छात्रा घर से भाग कर हजारीबाग जाने का निर्णय ले लिया. हालांकि इससे पूर्व हटिया स्टेशन से उसे पकड़ा गया. आरपीएफ के अनुसार बीते बुधबार को एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 16 जून से स्कूल से लापता है. मामले को लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित पुलिकेशी नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इस संबंध में पुलिकेशी नगर पुलिस ने (कांड सं 194/2024) 18 जून आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिकेशी नगर पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन से बताया कि हटिया सम्बलपुर (12836) एक्सप्रेस से यात्रा कर रही है. हटिया आरपीएफ ने इसकी जानकारी तत्काल आरपीएफ बानो को दी. उक्त नाबालिग लड़की का पता लगाने के लिए ट्रेन मे तलाशी के दौरान आरपीएफ पोस्ट बानो के स्टाफ ने बताया कि वो एस-3 के स्लीपर कोच में बैठी है. हटिया स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ हटिया साथ में नन्हे फरिश्ते और मेरी सहेली टीम ने नाबालिग लड़की को बरामद किया. पूछने पर उसने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों को बताये बिना इंस्टाग्राम के दोस्त से मिलने हजारीबाग स्कूल से भाग कर जा रही थी. उसकी निशनदेही पर हजारीबाग से आरपीएफ पोस्ट हटिया लाया गया. आरपीएफ की टीम ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए सीडब्ल्यूसी रांची को सौंप दिया.

इसे भी पढे़ं – बोकारो थर्मल के गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में नहीं है पानी की व्यवस्था, वर्कशॉप के लिए आ रही आंगनबाड़ी सेविका परेशान

Related Articles

Back to top button