DhanbadJharkhand

धनबाद: हत्या कर शव को बंद पड़े चानक में फेंका, 29 अक्टूबर से लापता था युवक

Dhanbad : बाघमारा के महुदा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी 27 वर्षीय कुमार रवानी का शव गांव के बगल में एक बंद पड़े चानक पाया गया. बताया जाता है कि गांव के कुछ लोग शौच के लिए चानक के बगल में स्थित खेत में गये थे. उस वक्त उनलोगों को चानक के पास से बदबू आ रही थी. फिर लोगों ने चानक में जाकर देखा तो शव पानी में तैरता दिखा. लोगों ने शव के कपड़े से पहचान राहुल के रूप में की, फिर इसकी सूचना उसके घरवालों को दी.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection : 2014 में JVM 73 सीटों पर लड़ा था चुनाव, 55 पर जमानत हो गयी थी जब्त

पैर में बंधा हुआ था पत्थर, शरीर पर मिले चोट के निशान

सूचना पाकर राहुल के पिता एंव भाई भी चानक पर पहुंचे और शव की पहचान करने के बाद महुदा पुलिस को शव मिलने की सूचना दी. सूचना पाकर महुदा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया. शव के बायें पैर में एक बड़ा पत्थर बंधा हुआ था तथा शव के सर, पैर एंव पेट पर चोट के निशान पाये गये. जिससे राहुल की हत्या की आंशका व्यक्त की जा रही है.

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएसपी

राहुल 29 अक्टूबर की सुबह नौ बजे से ही लापता था. तब से ही उसके परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. काफी खोजबीन करने के बाद भी  राहुल का कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने  सगे-संबंधियों के यहां जाकर भी  राहुल की खोजबीन की,  लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पायी.

घटना की सूचना पाकर बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा मृतक के घरवालों एंव अन्य ग्रामीणों से इस सबंध में पूछताछ की. प्रारंभिक जांच के बाद डीएसपी ने बताया कि मामला हत्या का है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें –  JharkhandElection :  विपक्ष एनडीए के बाद खोलेगा अपना पत्ता!

Related Articles

Back to top button