
Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को 1478 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 68, 578 हो गये हैं. वहीं, शुक्रवार को 6 संक्रमितों की मौत हो गई.
नये मामलों में चतरा से 4, देवघर से 29, धनबाद से 62, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 324, गिरिडीह से 11, गोड्डा से 5, गढ़वा से 16, गुमला से 17, हजारीबाग से 38, जामताड़ा से 51, खूंटी से 15, कोडरमा 21, लातेहार से 26, लोहरदगा से 40, पाकुड़ से 2 पलामू से 64, रामगढ़ से 42, रांची से 492, साहेबगंज से 44, सरायकेला से 41, सिमडेगा से 17 और पश्चिमी सिंहभूम से 107 नये कोरोना मरीज मिले हैं.
राज्य में बीते 24 घंटों में 1245 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 52807 हो गयी है. इस तरह एक्टिव केस की संख्या अब 13697 हो गयी है.
कोरोना से 6 नयी मौतें भी पिछले 24 घंटों में हुई हैं. इनको मिलाकर कोरोना से मरने वालों की संख्या राज्य में 596 हो गयी है.




