JharkhandLead NewsRamgarh

पंचायत चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, डीडीसी एवं अपर समाहर्ता ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण

Ramgarh: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण के चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को चल रहे मतदान कार्यों को लेकर गठित जिला नियंत्रण कक्ष का डीडीसी नागेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीडीसी एवं अपर समाहर्ता ने जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में सभी को निर्धारित प्रारूप के अनुसार सेक्टर

दण्डाधिकारियों व मतदान पदाधिकारियों से जानकारियां संलग्न करने का निर्देश दिया. मौके पर उन्होंने सभी कर्मियों को कार्यों को गंभीरता से करते हुए किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त होने पर त्वरित जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देने एवं वरीय पदाधिकारियों को त्वरित मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्य करने का निर्देश दिया.

इस दौरान वरीय पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सीमा आईन्द, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता हलदर सेठी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुलमी पूनम कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मांडू प्रतिमा कुमारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button