JharkhandRanchi

अब सॉलिड गारबेज सकिंग गाड़ी से स्मार्ट तरीके से कूड़े का उठाव करेगा रांची नगर निगम

Ranchi : रांची नगर निगम (RMC) द्वारा स्मार्ट क्लीनिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई पहल की जा रही है. इसी कड़ी में निगम द्वारा अब एक “Solid Garbage Sucking Vehicle” की खरीदारी की गयी है. 15वें वित्त आयोग के Million Plus Cities Tied Grant के तहत् SWM, Water Conservation, Water Supply & Sanitation मद से ऐसा किया गया है. इस गाड़ी (Solid Garbage Sucking Vehicle) से रांची शहर के मुख्य मार्गों की सफाई प्रतिदिन की जाएगी. इस मशीन के माध्यम से कूड़े को खींच लिया जाएगा. इसके अलावा जहां कहीं भी डंप कूड़े की शिकायत मिलेगी, वहां भी निगम की टीम के द्वारा इस मशीन के माध्यम से सफ़ाई की जायेगी. इसके अतिरिक्त अन्य पथों पर भी इन मशीनों के द्वारा सफ़ाई कराई जायेगी. इससे स्मार्ट क्लीनिंग को बढ़ावा मिलेगा और मैनुअल क्लीनिंग की आवश्यकता कम होगी. समय की बचत होगी.

रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कूड़ा जहां तहां ना फेकें. सड़कों पर कूड़ा डंप ना करें. अपने घरों, प्रतिष्ठानों इत्यादि में गीले-सूखे कूड़े को अलग-अलग कर रखें. शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें. अपने क्षेत्र में निगम से जुड़े किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए निगम के कनेक्ट सेंटर 1800 570 1235 पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज करवाएं.

इसे भी पढ़ें – ईडी के रडार पर पुलिस हाउसिंग कॉलोनी और कांके रिजॉर्ट, जमीन कारोबारी कमलेश की है हिस्सेदारी

Related Articles

Back to top button