Main SliderNational

LAC पर तनाव के बीच अचानक लेह पहुंचे पीएम मोदी, नीमू पोस्ट पर अधिकारियों से की बात

New Delhi: पूर्वी लद्दाख में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हिंसक झड़प और सीमा पर बरकरार तनाव के बीच पीएम अचानक लेह पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शुक्रवार को लेह पहुंचे. प्रधानमंत्री का ये दौरा अचानक हुआ है. पीएम के दौरे से हर कोई चौंक गया है.

इसे भी पढ़ेंःदेश में Corona केस में अब तक का सबसे अधिक उछाल, एक दिन में करीब 21 हजार मामले, 379 की मौत

खबर है कि मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे लेह पहुंचे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री इस समय नीमू में एक अग्रिम स्थल पर हैं और थलसेना, वायुसेना एवं आइटीबीपी के कर्मियों से बात कर रहे हैं. बता दें कि सिंधु नदी के तट पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीमू सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है. यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है.

बता दें कि पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लद्दाख जानेवाले थे. लेकिन गुरुवार शाम उनका दौरा तीन दिनों के लिए टल गया. वहीं इस दौरे पर शुक्रवार को सिर्फ CDS बिपिन रावत को ही आना था, लेकिन पीएम मोदी ने खुद पहुंचकर सभी को चौंका दिया.

इसे भी पढ़ेंःजियो प्लेटफॉर्म्स में 1895 करोड़ का निवेश करेगी इंटेल कैपिटल, खरीदेगी के 0.39 % शेयर

पीएम मोदी, CDS बिपिन रावत के अलावा सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे भी लेह में मौजूद हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले दो महीने में चीन के साथ रिश्तों में काफी तनाव आय़ा है. गलवान घाटी की घटना के बाद एलएसी पर युद्ध जैसे हालात हैं. वहीं सैन्य और डिप्लोमेटिक स्तर पर कई लेवल की बात हो गई है, जिसमें माहौल को शांत करने की कोशिश की गई है. लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ेंःUP के कानपुर में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, DSP समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, दो अपराधी भी मारे गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button