JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: अब कर सकते हैं जुबिली पार्क में सैर-सपाटा, बोट‍िंग का भी लें आनंद

Jamshedpur: जुबि‍ली पार्क में दो वर्ष बाद एक बार फिर रौनक वापस लौट आई है. सैर-सपाटे का आनंद उठाने के लिए बड़े और बच्चों का पार्क में आना शुरू हो गया है. बच्चे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झूले और बोटिंग कर आनंद उठाते नजर आ रहे हैं. वाटर पार्क को भी खोल दिया गया है जिसका भी शहरवासी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.
पार्क प्रबंधन का कहना है कि 18 माह पूर्व सरकार के आदेश के अनुसार पार्क को खोला गया था. जीवन पटरी पर लौटती उससे पहले ही कोविड की तीसरी लहर के कारण पार्क को बंद करना पड़ा था. हालात सामान्‍य होने के बाद अब एक बार फिर सरकार के आदेश पर पार्क को खोला गया है. प्रबंधन ने यह भी कहा कि बीते दो वर्षों में कर्मचारियों का खर्च चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा था, मगर अब पार्क के खुलने से एक बार फिर से जीवन अपनी रफ्तार पकड़ रहा है. वही पार्क घूमने आए सैलानियों ने भी काफी खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि दो वर्षों के बाद बच्चों को इंजॉय करने का मौका एक बार फिर से मिला है, जिससे बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें–जमशेदपुर: अड्डेबाजों के ख‍िलाफ जारी है पुल‍िस का अभि‍यान, मानगो इलाके की आज रही बारी

Related Articles

Back to top button