JharkhandRanchi

11 साल बाद उपसमाहर्ता का छायापद सृजित करते हुए पंकज कुमार की नियुक्ति को मंजूरी

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने 11.8.2010 के प्रभाव से ही नियुक्ति की सहमति दी
  • कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Ranchi : 11 साल बाद पंकज कुमार आखिरकार झारखंड प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के पद पर नियुक्त हो गये. सरकार ने इनके लिए विशेष रूप से उपसमाहर्ता का छायापद सृजित किया है और इनकी नियुक्ति की सहमति 11. अगस्त 2010 की तिथि से दी है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. दरअसल, झारखंड प्रशासनिक सेवा में इनकी बहाली होनी थी लेकिन इन्हें कुछ कारण से सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया. मामला कोर्ट में चला गया.

सरकार की ओर से कई बार पक्ष रखने के बाद यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया. सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय की सुनवाई के बाद नौ नवंबर 2021 को एक आदेश पारित हुआ और पंकज कुमार को 11.08.2010 के प्रभाव से उप समाहर्ता पद में नियुक्ति करने का आदेश दिया. इसके बाद राज्य सरकार ने इसकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की.

इसे भी पढ़ें :छह साल से ले रहे थे अंत्योदय का लाभ, अब भरना पड़ेगा जुर्माना

अनुसूचित जाति क्षेणी में झारखंड प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि का एक छायापद सृजित करने के प्रस्ताव पर प्रशासी पदवर्ग समिति की अनुशंसा पर वित्त मंत्री ने सहमति दी.

पूरे मामले पर विभागीय मंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी मंजूरी दी. छायापद सृजन के लिए मुख्यमंत्री से भी मंजूरी ली गयी.

इसे भी पढ़ें :बदले की आग : कुत्तों के झुंड ने बंदर के बच्चे को मारा, गुस्साए बंदरों ने 250 पिल्लों को मौत के घाट उतारा

इसके बाद मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने मंत्रिपिरषद की बैठक की प्रत्याशा में मुख्यमंत्री से इसकी सहमति ली. 25 नवंबर को कैबिनेट से भी इसकी घटनोत्तर स्वीकृति ली गयी.

जिसके बाद अब आदेश जारी किया गया. राज्य सरकार इस अधिकारी को अब जल्द ही मूल कोटि के पद पर पदस्थापित करेगी.

इसे भी पढ़ें :तारीख पर तारीख नहीं, बच्ची से रेप के मामले में एक ही दिन में सुनवाई, बहस और सजा दे बिहार के कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button