Lead NewsOFFBEAT

बदले की आग : कुत्तों के झुंड ने बंदर के बच्चे को मारा, गुस्साए बंदरों ने 250 पिल्लों को मौत के घाट उतारा

Mumbai : आमतौर पर हमलोग किसी हिंसक घटना के बाद पीड़त इन्सानों द्वारा उसके बदले में हिंसा करने की घटनाओं के बारे में अक्सर पढ़ते, सुनते और देखते रहते हैं लेकिन जानवरों में भी बदले की भावना बहुत तीव्र होती है. इसका ताजा नमूना महाराष्ट्र के बीड़ जिले में देखने को मिला है.

बीड के एक गांव में कुत्तों के झुंड द्वारा कथित तौर पर एक बंदर के बच्चे को मार दिया था. इस घटना के बाद गुस्साए बंदरों के एक समूह ने 250 पिल्लों को मार डाला. वे कथित तौर पर पिछले एक महीने से ‘बदला लेने’ के लिए पिल्लों को छतों-पेड़ों से फेंक रहे हैं. बकौल रिपोर्ट, वन अधिकारी बंदरों को नहीं पकड़ पाए हैं.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक की रेप संबंधी विवादित टिप्पणी पर भाजपा की प्रवक्ता ने स्पीकर की आलोचना की, पार्टी ने डिलीट किया VIDEO

Related Articles

Back to top button