
Ranchi : आदिवासी छात्र संघ ने श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय के गेट पर सिलागाई प्रकरण पर अमर शहीद वीर बुधु भगत स्मारक स्थल वीर टोंगरी को बचाने के लिए और एकलव्य विद्यालय शिफ्ट करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया. डीएसपीएमयू प्रभारी मोनू लकड़ा ने कहा कि एकलव्य मॉडल विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि कोल विद्रोह और वीर बुधु भगत के संघर्ष से जुड़ी जमीन है.
एकलव्य विद्यालय का निर्माण किसी अन्य स्थल पर किया जा सकता है. किंतु संघर्ष और इतिहास से जुड़ी जमीन से छेड़खानी करना स्वतंत्रता की लड़ाई और शहीदों का अपमान है.
इसे भी पढ़ें :तारीख पर तारीख नहीं, बच्ची से रेप के मामले में एक ही दिन में सुनवाई, बहस और सजा दे बिहार के कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
उपायुक्त ने जो मौखिक आदेश चान्हो अंचल अधिकारी को दिया है, वह लिखित आदेश दें और एकलव्य विद्यालय के नाम पर बंदोबस्त की गयी जमीन की बंदोबस्ती को रद्द कर पूरी 51.5 एकड़ जमीन को वीर बुधु भगत स्मारक स्थल के नाम पर बंदोबस्त करे.
हस्ताक्षर अभियान में विश्वविद्यालय के लगभग 600 छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर किया. हस्ताक्षर अभियान चलाने में मुख्य रूप से शिवम मुंडा सुचिता तिर्की अमित टोप्पो, कुसुम कुमारी व अन्य की अहम भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें :छह साल से ले रहे थे अंत्योदय का लाभ, अब भरना पड़ेगा जुर्माना




