DhanbadJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

झरिया एक्शन प्लान में लायी जायेगी तेजी, निमार्णाधीन भवनों को मिशन मोड पर लाने की अनुशंसा

Ranchi: कोल इलाका झरिया में पुनर्वास को तेज किया जायेगा. इसके तहत झरिया एक्शन प्लान में तेजी लायी जायेगी. केंद्रीय कोल मंत्रालय ने झरिया में पुनर्वास विस्थापन की स्थिति को देखते हुए पिछले दिनों चिंता जाहिर की है. इस संबध में मंत्रालय पिछले कुछ दिनों से बीसीसीएल से संपर्क में है. साथ ही प्लान की जानकारी भी ले रहा है. इसके लेकर पिछले दिनों पीएमओ की ओर से भी गठित हाईपावर कमेटी ने सुझाव भी दिया है. कमेटी ने मंत्रालय को सौंपे अपने सुझाव में बताया है कि नकद पैकेज विस्थापितों को देना आवश्यक है. ऐसे में आरएंडआर पैकेजों पर विचार विमर्श करते हुए भविष्य में प्रस्तावित नकद पैकेज देने की बात कही गयी है. साथ ही नये आवास बनाने की जगह पहले से स्वीकृत और चल रहे आवासों के निर्माण को मिशन मोड पर पूरा करने की अनुशंसा कमेटी ने की है. समिति ने प्राथमिकता के आधार पर आवासों के आवंटन और स्थानांतरण को पूरा करने की भी सिफारिश की.
इसे भी पढ़ें: केद्र का दावाः कोविड मुआवजा के रुप में झारखंड को 454 करोड़ आवंटित, झारखंड सरकार ने नहीं बांटी राशि

बीसीसीएल कर रहा आवास निर्माण

सिर्फ बीसीसीएल की ओर से आवास निर्माण किया जाना है. झरिया मास्टर प्लान के तहत प्रभावित लोगों को बसाने के लिए कंपनी की ओर से 15713 आवास बनाया जा रहा है. इनमें से 8000 आवास झरिया रिहैबिलेशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी को हैंडओवर किया जाना है. पुनर्वास के लिए तैयार 6603 आवासों में लगभग पांच हजार कोलकर्मियों की शिफ्टिंग हो चुकी है. वहीं कंपनी के लगभग सात हजार आवासों पर अवैध कब्जा है. इनमें से लगभग छह हजार कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर किया गया है. जिला प्रशासन की मदद से कब्जा मुक्त कराने का प्रयास जारी है.

सचिव ने किया था निरीक्षण

जानकारी हो कि पिछले दिनों कोयला सचिव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था. जिसमें उन्होंने क्षेत्र की स्थिति और कोयला कर्मियों की स्थिति का जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने खदानों में काम कर रहे कोयला कर्मियों को विस्थापित करने की बात पर भी बल दिया. जानकारी हो कि इस योजना के तहत लगभग नौ हजार विस्थापितों को बसाने की योजना है.

Related Articles

Back to top button