JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand: 1367 किमी लंबा छह हाई स्पीड रोड कॉरिडोर बनेगा, आपस में जुड़ेगा पूरा राज्य

Special correspondent

Ranchi: झारखंड में 1367 किमी लंबा छह हाईस्पीड रोड कॉरिडोर बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने झारखंड के चारों ओर रोड नेटवर्क डेवलप करने के लिए प्लान तैयार कराया है. फिजीबिलिटी स्टडी और डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट का चयन कर निविदा आमंत्रित की गयी है. इनमें पर्यटन की दृष्टि से भी कॉरिडोर का निर्माण कराया जायेगा. 3 पैकेज में 6 कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर, झारखंड ईर्स्टन कॉरिडोर, टूरिस्ट  कॉरिडोर, सेंट्रल कॉरिडोर और नार्थ-साउथ कॉरिडोर का निर्माण कराया जायेगा. सभी सड़कें फोरलेन होंगी. जो रोड अभी दो लेन की है उसे फोरलेन किया जायेगा.

पैकेज-1

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर- मुरीसेमर-चतरा-बरही-बेंगाबाद-मधुपुर- सारठ-पालाजोरी- दुमका हाइवे कॉरिडोर.  393 किमी

झारखंउ ईर्स्टन कॉरिडोर-साहेबगंज- जामताड़ा- निरसा- सिंदरी-चंदनक्यारी, चांडिल हाइवे कॉरिडोर . 121.00 किमी

पैकेज-2

नार्थ-साउथ कॉरिडोर- झुमरीतिलैया एनएच 31, एनएच 2 ,अंकितीडीह- बिशुनगढ़- पेटरवार- कसमार- बरलंगा-सिल्ली-रडगांव- सरायकेला-चाइबासा-जैंतगढ़ से ओडिशा तक. 275.00 किमी

बिरसा-लुगुबुरू-पारसनाथ-बाबाधाम होली टूरिष्ट कॉरिडोर: रांची- ओरमांझी- गोला- रजरप्पा-देवघर. 170.00 किमी

पैकेज-3

झारखंड सेंट्रल कॉरिडोर- रांची-कांठीटांड-ठाकुरगांव-बुढ़मू- टंडवा- चतरा-हंटरगंज बिहार बोर्डर . 140 किमी

टूरिष्ट कॉरिडोर- मिलन चौक, सिल्ली- रांगामाटी रोड, सरमजमडीह-तमाड़-खूंटी-गोविंदपुर- सिसई-घाघरा-नेतरहाट-गारू- सरयू- लातेहार-हेरहंज- बालूमाथ- मैक्लुस्कीगंज-चामा मोड़. 270 किमी

कॉरिडोर निर्माण से जुड़ेगा पूरा राज्य: सुनील कुमार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड की सड़कों को उच्च तकनीक से बनाने पर तेजी से काम चल रहा है. हर तरफ रोड का बेहतर नेटवर्क बने इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग, स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड, एनएच विंग और एनएचएआई के जरिये झारखंड में तेजी से सड़क निर्माण हो रहा है. इसी कड़ी में यह छह रोड कॉरिडोर निर्माण किया जाना है. यह प्रयास हो रहा है कि आगामी वित्तीय वर्ष में सभी योजनाओं पर काम प्रारंभ किया जाए.

इसे भी पढ़ें: पश्चिम सिंहभूम ताइक्वांडो चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ी हुए रवाना

Related Articles

Back to top button