JharkhandLead NewsNEWSRanchi

आदर्श विद्यालय स्कूल और स्कूल्स ऑफ एक्सिलेंस मैनेजमेंट के लिए टीम तैयार करने में लगा JEPC

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार के स्तर से लगातार प्रयास हो रहे हैं. राज्यभर में 35000 सरकारी स्कूल (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च) स्कूल हैं. स्कूली शिक्षा के लिए बेहतर प्लानिंग को आदर्श तरीके से धरातल पर उतारे जाने को एक मॉनिटरिंग टूल्स तैयार होना है. आदर्श विद्यालय स्कूल्स और स्कूल्स ऑफ एक्सिलेंस मैनेजमेंट के तौर पर यह टूल होगा. इस मॉनिटरिंग टूल्स के लिए योग्य, अनुभवी लोगों की अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें टीम लीडर, डिप्टी टीम लीडर, प्रोग्राम स्पेशलिस्ट जैसे पद शामिल हैं.

यह होगी शर्त

जेइपीसी के मुताबिक टीम लीडर के एक पद पर कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति होगी. चयनित को 2 लाख रुपये हर माह मिलेंगे. आयु सीमा 45 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। डिप्टी टीम लीडर के भी एक पद पर नियुक्ति होगी जिसे डेढ़ लाख रुपये हर माह मिलेंगे. प्रोग्राम स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट- डिजिटल एजुकेशन-1, कंसल्टेंट- मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूशन-1, कंसल्टेंट- एकेडमिक-1) के लिए एक- एक लाख रुपये हर माह दिए जाएंगे. इन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट अपना आवेदन धुर्वा, रांची स्थित जेइपीसी के पते पर डाक द्वारा भेज सकते हैं. 5 सितम्बर 2023 इसके लिए आखिरी डेट है. वेबसाइट http://www.jepc.jharkhand.gov.in से इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: झंडोत्तोलन समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, डीआईजी संग डीसी व एसएसपी भी रहे मौजूद

 

Related Articles

Back to top button