
Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन परीक्षाओं के संभावित तिथि की घोषणा कर दी है. दो दिन पहले हुए एनटीए की बैठक में संभावित तिथि तय की गयी है. अगले दो से तीन दिनों में ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया जायेगा.
गौरतलब है कि एनटीए की ओर से जेइइ मेन की परीक्षा जनवरी और अप्रैल माह में ली जाती है. संभावित तिथि के मुताबिक, जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए 2 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर्स को पालने और अफसरों को मैनेज करने के लिए कोल ट्रांसपोर्टरों को कहां से आता है पैसा
पहली बार रजिस्ट्रेशन से पहले मॉक टेस्ट की सुविधा
अब तक ऑनलाइन एग्जामिनेशन की प्रक्रिया को बताने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट की सुविधा दी जाती थी. लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस साल रजिस्ट्रेशन के चार माह पहले ही मॉक टेस्ट की सुविधा दी है. यहां कोई भी स्टूडेंट नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर डालकर मॉक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
जनवरी सत्र के परीक्षा की संभावित तिथि
टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन : 10 अगस्त से 29 दिसंबर 2019 तक
जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन : 2 सितंबर से सितंबर माह के अंत तक
एप्लीकेशन फीस, फोटो व सिग्नेचर अपलोड : अक्टूबर के अंतिम हफ्ते तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड : दिसंबर के अंतिम हफ्ते में
जेइइ मेन 2020 : जनवरी के दूसरे हफ्ते में
इसे भी पढ़ें – पलामू : आज भी नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं इस गांव के लोग, जर्जर स्कूल में सांपों का बसेरा
अप्रैल सत्र के परीक्षा की संभावित तिथि
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया : फरवरी के दूसरे हफ्ते से मार्च के पहले हफ्ते तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड : मार्च के तीसरे हफ्ते में
जेइइ मेन अप्रैल 2020 : अप्रैल के दूसरे हफ्ते में
30814 सीटों में मिलेगा दाखिला
गौरतलब है कि जेइइ मेन की परीक्षा के आधार पर देश के 31 एनआइटी, 25 ट्रिपल आइटी व 28 गर्वमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट(जीएफटीआइ) के 30814 सीटों में दाखिला मिलता है. इसमें 31 एनआइटी में कुल 20428 सीट है. इसमें 344 सीट इडब्ल्यूएस श्रेणी व 78 सीटें इडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूडी(दिव्यांग) श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित हैं.
वहीं 25 ट्रिपल आइटी में 4617 सीटें हैं. इसमें से इडब्ल्यूएस कोटा के लिए 290 व 15 सीटें इडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए है. जीएफटीआइ में 5766 सीट है. जिसमें 321 सीट इब्ल्यूएस व 12 सीट इब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों लिए है. इसके अतिरिक्ति 838 सीटें केवल महिला उम्मीदवार के लिए सुनिश्चित है.
क्या है जेइइ मेन
जेइइ मेन अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा है. जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लेती है. इस टेस्ट के स्कोर के आधार पर एनआइटी, ट्रिपल आइटी व जीएफटीआइ सहित 10 से अधिक राज्यों के तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलता है.
इसके अतिरिक्त जो छात्र आइआइटी में प्रवेश लेने के लिए जेइइ एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं. उन्हें भी इस जेइइ मेन में शामिल होना होता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इसे वर्ष में 2 बार आयोजित किया जाता है.
इसे भी पढ़ें – बीजेपी MLA के विवादित बोलः कहा- कश्मीर की गोरी लड़कियों से कोई भी कर सकेगा शादी




