JharkhandLead NewsNEWSRanchi

JEE MAIN 2023: परीक्षा आज, पहले दिन रांची के सेंटर पर 1150 विद्यार्थी होंगे शामिल 

Ranchi: देशभर में जेईई मेन परीक्षा छह अप्रैल  यानी आज से से शुरू हो रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा के लिए रांची में आइऑन डिजिटल जोन तुपुदाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी. पहले दिन रांची सेंटर पर करीब 1150 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं, 08, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड आने वाले दिनों में जारी किया जायेगा. जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए देशभर से 9.4 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जायेगी. परीक्षाओं में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया जायेगा. स्टूडेंट्स को थ्री लेयर मास्क भी दिया जायेगा, जिसे स्टूडेंट्स को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा. स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर रफ कार्य के लिए रफ शीट उपलब्ध करायी जायेगी. शारीरिक रूप से विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा.

डिजिटल उपकरण व जूता पहनने पर पाबंदी

एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों को सामान्य पहनावे के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. केंद्र पर डिजिटल उपकरण की मनाही होगी. जूते की जगह चप्पल या सैंडल में आने, ज्वेलरी, पर्स, बेल्ट न पहन कर आने का निर्देश है. विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट आउट, फॉर्म में जमा किये गये फोटो की दो कॉपी और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा.

Related Articles

Back to top button