
Giridih: धनबाद एसीबी की टीम ने बुधवार की शाम गिरिडीह के धनवार में बड़ी कारवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. आरोपी इंजीनियर दुर्गेश नंदन सहाय को एसीबी की टीम ने बुधवार की शाम धनवार में एक बिजली उपभोक्ता से बकाया बिजली बिल माफ करने के नाम पर आठ हजार रुपया घूस ले रहा था. एसीबी की टीम ने आरोपी को धनबाद ले गई.
धनवार के बिजली उपभोक्ता से उसके बकाया बिजली बिल माफ करने के नाम पर आठ हजार रुपये की मांग जेई द्वारा की जा रही थी. उपभोक्ता ने इस मामले की जानकारी धनबाद एसीबी के अधिकारियों को दिया, तो एसीबी की टीम सक्रिय हुई. और बुधवार की शाम धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में धनवार पहुंची. और उपभोक्ता से संपर्क किया. इसके बाद आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.




