JharkhandLead NewsRanchi

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी रांची पहुंचे, सदस्यता अभियान की होगी समीक्षा

Ranchi : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी और बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं प्रदेश जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह सेवा विमान से मंगलवार को पटना से रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, डॉ विनय भरत, निर्मल सिंह, अख़्तर हुस्सैन, वैद्यनाथ पासवान, रामजी प्रसाद, बड़ी संख्या में छात्र जदयू के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जदयू नेता दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं. 29 नवंबर को दोपहर पार्टी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं प्रदेश जदयू के वरीय नेताओं संग राजकीय अतिथिशाला में होगी. बैठक में पार्टी द्वारा किये गये कार्यक्रम, सदस्यता अभियान के माध्यम से पंचायत एवं बूथ स्तर तक निर्मित संगठन की जानकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी को दी जायेगी. इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली के आइएफएस अधिकारी की मां और मौसी की गिरिडीह में सड़क हादसे में मौत, मामा समेत तीन जख्मी

Related Articles

Back to top button