Koderma

कोडरमा में ढिबरा का अवैध खनन करते जेसीबी वाहन जब्त

Koderma: जिले के डोमचांच वन प्रक्षेत्र में वन विभाग की टीम के द्वारा सोमवार को रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में महकुंडी वन सीमा पर ढिबरा का अवैध रूप से खनन करते एक जेसीबी वाहन को जब्त किया है. जेसीबी वाहन धीरज दास पिता मनोज दास और मुकेश कुमार पिता कार्तिक मेहता डोमचांच के नावाडीह निवासी का बताया गया है. महकुंडी वन सीमा पर ढिबरा का खनन अनिल दास नावाडीह निवासी के द्वारा कराए जाने की बात सामने आई है. वन विभाग कोडरमा से मिली जानकारी के अनुसार मामले में जेसीबी वाहन को जब्त कर, वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस मौके पर प्रभारी वनपाल ललन किशोर, वनरक्षी अभिमन्यु कुमार, इस्लाम अंसारी, रविकांत यादव, अनिल कुमार साव, राजेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार दास समेत अन्य वनरक्षी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button