Uncategorized

पटरी पर लौटी रिम्स की व्यवस्था, हड़ताल समाप्त होने के बाद पहुंचने लगे मरीज

Ranchi : 38 घंटे तक राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में मरीजों का इलाज ठप था. मरीज इलाज के लिए आ जरूर रहे थे, लेकिन नर्स और डॉक्टरों के अड़ियल रवैये ने सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया. स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव रविवार करीब तीन बजे रिम्स पहुंचे और तीन घंटे तक चली लंबी वार्ता के बाद 16 सूत्री मांगों पर मुहर लगते ही हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई.

इसे भी पढ़ें – रिम्स में हड़ताल के दौरान गई 26 जानें, बदले में जूनियर डॉक्टरों और नर्सों को मिलेगी ये सरकारी सौगात

सोमवार को एमरजेंसी में पहुंचे मरीज

रात के 12 बजे से दिन के 1 बजे तक इमरजेंसी में कुल 155 लोग अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचे. जबकि इस समय के दरम्यान कुल 111 लोगों को भर्ती भी किया गया है. वहीं रिम्स में इलाज शुरू होने के बाद मरीजों को राहत मिली है. पिछले दो दिनों से खाली रहने वाला वार्ड अब मरीजों से भर गया है.

इसे भी पढ़ें – रिम्‍स हड़ताल सशर्त समाप्‍त, जानिए नर्सेज और जूनियर डॉक्‍टर्स ने किन मांगों पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से करा लिये हस्‍ताक्षर

औसतन 1300 लोग लेते हैं ओपीडी सेवा का लाभ

रिम्स में संचालित ओपीडी सेवा में प्रतिदिन 13 सौ लोग डॉक्टर से दिखाने के लिए आते हैं. दो दिनों की हड़ताल के बाद सोमवार दिन के दो बजे तक यह आंकड़ा 15 सौ के पार पहुंच गया. ऐसे में दो दिनों से त्रस्त गरीब मरीजों को राहत मिली है और धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटता दिख रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button