JharkhandKhunti

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Khunti: तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-सिमडेगा पथ पर अंगराबारी गांव के पास सोमवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति बंधना पाहन (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सनिका मुंडा घायल हो गया. सनिका का इलाज खूंटी के सदर अस्पताल में चल रहा है.

इस संबंध में बताया गया कि बंधना पाहन गांव के ही सनिका मुंडा के साथ अपने ससुराल रनिया थाना क्षेत्र के ईटाम गांव गया था. सोमवार को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. सनिका मुंडा बाइक चला रहा था. इसी क्रम में अंगराबारी गांव के पास उनकी बाइक टेलर के पिछले हिस्से से टकरा गया और बंधना पाहन की मौत मौके पर ही हो गई. बाइक सनिका मुंडा चला रहा था. मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है.

Related Articles

Back to top button