JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

बिजली संकट के बीच पावर एक्सचेंज से बिजली लेने की तैयारी में जेबीवीएनएल

राज्य के पावर स्टेशनों में भी कोयला संकट

Ranchi : राज्य में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा. हर दिन लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऊर्जा संचरण निगम की मानें तो फिलहाल इस समस्या से राहत नहीं मिलने वाली है. क्योंकि जेबीवीएनएल के पास मांग के अनुसार बिजली नहीं है. बीती रात की बात करें तो, अधिकांश इलाकों में रात भर बिजली नहीं रही. दिन की बात करें तो, दिन में भी स्थिति ऐसी ही है. जहां बिजली नहीं होने से शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में सामना करना पड़ रहा है.

इसकी कई प्रमुख वजहें हैं. जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर बिजली की कमी, थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की कमी, गर्मी के कारण बिजली की मांग में वृद्धि होना है.

इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने जेपीएससी और राज्य सरकार से पूछा- आरक्षित श्रेणी के लोगों का कैसे करते हैं कैडर बंटवारा

राज्य की क्या है स्थिति

राज्य में हर दिन लगभग तीन सौ मेगावाट बिजली की कमी है. गर्मी के कारण कुल डिमांड 2000 मेगावाट है. जो पीक ऑवर के दौरान है. वहीं, नॉन पीक ऑवर में डिमांड 1600 मेगावाट तक है. लेकिन बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण, स्थिति बदतर होती जा रही है. बीती रात राज्य में 400 मेगावाट बिजली की जरूरत रही. लेकिन राज्य को सौ मेगावाट बिजली उपलब्ध हुई. वहीं, राज्य के पावर स्टेशनों की बात करें तो, टीवीयूएनएल कोयले की कमी से जूझ रहा है. जबकि इस प्लांट से 300 मेगावाट तक बिजली उत्पादन किया जाता है.

आधुनिक पावर प्लांट में भी कोयले की कमी है. जो 60 मेगावाट बिजली राज्य को देता है. वहीं, सिकिदरी हाइडल पावर प्लांट पानी की कमी के कारण बंद है.

इसे भी पढ़ें:कैबिनेट में बिजली का मुद्दा उठा, 21 प्रस्ताव की मंजूरी, डीवीसी-एनटीपीसी को 1690 करोड़ की टैरिफ सब्सिडी, होल्डिंग टैक्स में वृद्धि

सेंट्रल एक्सचेंज से बिजली लेने का कोशिश

जेबीवीएनएल की मानें तो सेंट्रल पावर एक्सचेंज से अधिक बिजली लेने की कोशिश की जा रही है. अगर पूल से अधिक बिजली मिलती है, तभी बिजली की स्थिति में सुधार होगा.

इसे भी पढ़ें:राजस्थान में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने के मामले में SDM समेत 3 अधिकारी निलंबित

Related Articles

Back to top button