JharkhandLead NewsRanchi

Jbvnl ने ईडी को सीलबंद लिफाफे में सौंपी बड़गाईं अंचल की विवादित जमीन पर लगे मीटर की जानकारी

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम ने ईडी को सीलबंद लिफाफे में बड़गाईं अंचल में विवादिदत जमीन पर लगे दो मीटर की जानकारी सौंपी है. Jbvnl की ओर से सोमवार को सीलबंद लिफाफे में जवाब सौंपा गया है. जानकारी हो कि पिछले सप्ताह ईडी ने Jbvnl मुख्यालय को नोटिस जारी किया था. जिसमें बड़गाईं अंचल की एक जमीन में लगे दो मीटर की जानकारी मांगी गयी थी. ईडी ने Jbvnl को नोटिस के जरिये पूछा था कि मीटर किसके नाम से लगे हैं. इससे संबधित दस्तावेज में जमीन के मालिक का नाम समेत अन्य जानकारियां मांगी गयी थीं. निगम मुख्यालय ने नोटिस को जीएम रांची कार्यालय को सौंपा था. जिसके बाद जीएम रांची की ओर से ईडी को संबधित जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. हालांकि लिफाफे में किस तरह की जानकारी दी गयी है और कौन-कौन से दस्तावेज सौंपे गये हैं, इस संबध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है.

इसे भी पढ़ें – जारी रहेगा राज्य में बारिश का असर, देखें तीन मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Related Articles

Back to top button