JharkhandJharkhand StoryNEWSRanchi

जारी रहेगा राज्य में बारिश का असर, देखें तीन मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Ranchi: राज्य में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का असर जारी रहेगा. ऐसे में लगातार बदलते मौसम और ठंड गर्मी के एहसास के बीच लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है. इससे राज्य में तीन मार्च तक बारिश और थंडरिंग की संभावना है.

मौसम केंद्र की मानें तो 27 फरवरी को राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिहंभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग जिला शामिल है.

इन जिलों के मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं, 28, 29 फरवरी और एक मार्च को राज्य में बादल छाये रहेंगे.

दो और तीन मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य के अन्य हिस्से में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान तीन मार्च को रांची में भी बारिश होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button