JharkhandLead NewsNEWSRanchi

JBVNL: एनर्जी एक्सचेंज से 500 MW बिजली ली गयी, राज्य में बिजली व्यवस्था सामान्य

जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने कहा-जरूरत के अनुसार पावर एक्सचेंज से ली जा रही बिजली

Ranchi: पिछले दो सप्ताह से राज्य में जारी लोड शेडिंग से अब लोगों को राहत है. सेंट्रल पावर एक्सचेंज से रविवार को झारखंड बिजली वितरण निगम ने 500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी. तब जा कर राज्य में बिजली आपूर्ति सामान्य हुई. इसके पहले शनिवार को 400 मेगावाट बिजली खरीदी गयी थी. झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो राज्य में 400 से 500 मेगावाट तक बिजली की कमी है. जो बिजली की मांग बढ़ने से हुई है. राज्य के अपने स्रोतों और सेंट्रल पुल से बिजली की आपूर्ति जारी है. इसके बाद भी राज्य में बिजली की उपलब्धता कम है. क्योंकि बढ़ती गर्मी के साथ राज्य में बिजली की मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच गयी है. जबकि गर्मी के बिजली की मांग 2200 मेगावाट तक रही. ऐसे में बिजली की किल्लत कम करने के लिये झारखंड बिजली वितरण निगम ने एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीद राज्य में आपूर्ति सामान्य की. हालांकि जेबीवीएनएल अधिकारियों की मानें तो जरूरत के अनुसार पावर एक्सचेंज से बिजली ली जा रही.

600 मेगावाट बिजली की मांग की

पिछले सप्ताह जेबीवीएनएल ने सेंट्रल पावर एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली खरीदने की मांग की थी. जेबीवीएनएल ने अतिरिक्त 600 मेगावाट बिजली की मांग की थी. पावर एक्सचेंज ने निगम को आश्वास्त किया गया है कि जैसे-जैसे बिजली की आपूर्ति रहेगी, वैसे ही अतिरिक्त बिजली उपलब्ध करा दी जायेगी. ऐसे में शुक्रवार को 140 मेगावाट बिजली दी गयी, शनिवार को 400 मेगावाट, रविवार को 500 मेगावाट बिजली दी गयी. सेंट्रल पावर एक्सचेंज के पास आपूर्ति के लिये बिजली की उपलब्धता जरूरी है. बता दें सामान्य दिनों में सौ मेगावाट तक बिजली पावर एक्सचेंज से ली जाती थी.

सीएम ने दिया था निर्देश

पिछले सप्ताह शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन ने उर्जा सचिव के साथ बिजली कटौती के संबध में बैठक की थी. जिसके बाद सीएम ने किसी भी हाल में बिजली कटौती नहीं करने का आदेश दिया है. ऐसे में विभाग ने तत्काल पावर एक्सचेंज को बिजली डिमांड लेटर भेजा. सीएम ने निर्देश दिया है कि अतिरिक्त बिजली भले खरीदनी हो, लेकिन बिजली की कटौती राज्य में न हो. वहीं, दो सप्ताह पूर्व भी उर्जा सचिव की ओर से इस संबध में आदेश जारी किया गया था. जहां अधिकारियों को आदेश दिया गया था कि बैगर किसी निर्देश के बिजली कटौती न की जायें. बिजली की आपूर्ति सामान्य बनाए रखना है.

कहां से कितनी बिजली

यहां टीटीपीएस से लगभग 300 मेगावाट बिजली, आधुनिक पावर से 189 मेगावाट, इंलैंड पावर से 63 मेगावाट, सिकिदिरी 130 मेगावाट, पवन ऊर्जा 300 मेगावाट, सौर ऊर्जा 476 मेगावाट, सेंट्रल पुल 700 मेगावाट, एनएचपीसी 69 मेगावाट  बिजली मिलती है. वहीं, छह जिलों में डीवीसी की ओर से बिजली आपूर्ति की जाती है.

इसे भी पढ़ें: सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला: एक साल पहले ही कार्मिक ने भू-राजस्व से मांगी थी रिपोर्ट, अब तक नहीं मिला

Related Articles

Back to top button