
Ranchi: उपायुक्त रांची छविरंजन ने हड़ताल पर गई सदर अस्पताल की नर्सों से मुलाकात कर उन्हें शीघ्र ही इन्सेन्टिव भुगतान करने का आश्वासन दिया है. जिला कोविड हॉस्पिटल सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त सभी नर्स अपने इंसेंटिव का भुगतान न होने के मद्देनजर हड़ताल पर चली गई हैं. उपायुक्त ने उन सभी नर्सों को जल्दी ही उनके इंसेंटिव का भुगतान करने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद नर्सों ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया है.
इसे भी पढ़ें: रांची विवि नहीं लेगा एमबीबीएस फाइनल ईयर की परीक्षा, रिम्स को दी जानकारी
उपायुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम में नर्सों का बहुत ही अहम योगदान है. इनके मदद से ही हम अपने जिला रांची को कोरोनामुक्त करने में सफल हो पाएंगे. इस वक्त उनकी सेवाओं से कोरोना मरीजों की देखभाल और उनके उपचार कार्य मे तेजी आएगी. अतः वह अपने कार्यस्थल पर पूर्व की भांति अपनी सेवाएं जारी रखें. उनके इंसेंटिव का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा.
इस अवसर पर सभी नर्सों ने भी हड़ताल तोड़ने पर अपनी सहमति जतायी है. उन्होंने कहा कि जिला कोविड हॉस्पिटल सदर अस्पताल में शीघ्र ही अपने कार्यस्थल पर योगदान देंगी और अपनी सेवाएं जारी रखेंगी.
इसे भी पढ़ें: BMC ने कहा, मुंबई के गैर झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिलने की दर बढ़ रही




