
Ranchi : हाईकोर्ट में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केवल अतिमहत्वपूर्ण मामले की ही सुनवाई होगी. इस बाबत रजिस्ट्रार जनरल अखिल कुमार की ओर से ऑर्डर जारी किया गया है.
इस ऑर्डर में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए 26 अप्रैल से केवल उन्हीं अतिमहत्वपूर्ण मामले की सुनवाई होगी जो साल 2021 में फाइल किये गये हैं. यह सुनवाई केवल वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की जायेगी.
पेंडिंग और रूटीन मामले या जो मामले पहले से लिस्टेड हैं उनकी सुनवाई अगले आदेश तक नहीं की जायेगी. नोटिस में कहा गया है कि अगग्र किसी तरह का अतिमहत्वपूर्ण मामला हुआ तो उसकी सुनवाई के लिए कोर्ट के इमेल पर अनुरोध करना होगा.




