
New Delhi: केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंटस् कमिटी ने इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस की अधिकारी जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का चेयरपर्सन और चीफ़ एग्जिक्युटिव ऑफ़िसर (सीईओ) नियुक्त किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार वो इस पद पर नियुक्त होने वाले पहली महिला हैं.
जया वर्मा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में इंडियन रेलवे ट्रैफ़िक सर्विस (IRTS) से की थी.इस नियुक्ति से पहले जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड में ऑपरेशंस और बिजनेस डेवलमेंट का कार्य देख रहीं थीं.
35 साल के अपने करियर में उन्होंने रेलवे के ऑपरेशंस, कॉमर्शियल, आईटी और विजिलेंस जैसे विभागों में कई अहम ज़िम्मेदारियां निभाई हैं. वर्मा ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे की एडवाइजर भी रह चुकी हैं. उन्हीं के कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका के लिए मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई थी.




