Bihar

बाढ़ की मार से बेहाल बिहार, अब तक 104 लोगों की मौत

Patna : बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 76 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है.

आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 104 लोगों की मौत हुई है. जबकि 76 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है.

इसे भी पढ़ें- गर्भवती महिला की हत्या मामले में RJD के पूर्व विधायक को उम्रकैद व जुर्माना

कहां कितने लोगों की हुई मौत

बिहार में बाढ़ से मरने वाले लोगों में सीतामढी के 27, मधुबनी के 23, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के 2-2 और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं.

इन 12 जिलों में कुल 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां 76,400 लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 712 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है.

बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें लगाई गई हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- न्यूज विंग की खबर पर BJP की प्रेस वार्ता, कहा- आदिवासियों को आगे कर मिशनरी संस्थाएं हड़प रही हैं जमीन

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की कई नदियां – बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी विभिन्न स्थानों पर सोमवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी.

भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में 26 जुलाई की सुबह तक हल्की से साधारण बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Related Articles

Back to top button