
Giridih: जिले के अवर निबंधक सहदेव मेहरा के साथ मंगलवार की शाम लोगांे ने धक्का-मुक्की कर दिया। सब-रजिस्ट्रार मेहरा कि क्रियाकलाप से गुस्साएं लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की किया। तो उन्हें कार्यालय में ही घंटो बंधक भी बनाकर भी रखे रखा। गनीमत रही कि गुस्साएं लोगों ने अपने गुस्से को नियंत्रण में रखा, नहीं तो हालात उनके साथ मारपीट तक आ चुका था। लेकिन इसी हंगामे के क्रम में खरीदार किशन सिन्हा ने रजिस्ट्रार के चैंबर में घुसकर उन पर जमकर भड़ास निकाला। इस दौरान किसी तरह आॅफिस के कर्मी वहां पहुंचे, और गुस्साएं लोगों को शांत किया। लेकिन कार्यालय के कर्मियों को लेकर भी लोगों का गुस्सा इस दौरान काफी हद तक देखने को मिला। लेकिन जब कार्यालय के कर्मियों ने माफी मांगा, तो रजिस्ट्री कार्यालय का माहौल समान्य हो सका.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील को लेकर डीसी- एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च
जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल के बेंगाबाद अचंल के कर्णपुरा मौजा के थाना नंबर-14 और प्लाॅट नंबर 303 का रजिस्ट्री कराने पहुंचे सिहोडीह निवासी किशन सिन्हा और उसके रिश्तेदारों ने रजिस्ट्रार सहदेव मेहरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्णपुरा मौजा के जिस प्लाॅट के लिए वो रजिस्ट्री कराने आएं है। उसका सारा सही दस्तावेज रजिस्ट्रार को दिया गया है। जबकि सरकारी स्तर पर कर्णपुरा मौजा के वैल्यूशन दर तय है उसे अधिक वैल्यूशन के रुप में राजस्व दिया जा रहा है। इसके बाद भी रजिस्ट्रार पिछले तीन दिनों से जमीन के ब्रिकेता और खरीदारी को लौटा रहे है कि इसे अधिक का वैल्यूशन होगा। तो दुसरी तरफ जब मामले की जानकारी रजिस्ट्रार ली गई तो रजिस्ट्रार ने वैल्यूशन कीमत की जानकारी होने से ही इंकार कर करते हुए माना कि खरीदार और ब्रिकेता के पास सारे दस्तावेज मौजूद था। लेकिन उन्हें कुछ घंटे रुकने के लिए कहा जा रहा था। लेकिन खरीदार किशन सिन्हा उनके बातों को मानने के लिए तैयार नहीं थे.

इधर खरीदार किशन सिन्हा और ब्रिकेता शोभा चाौधरी ने रजिस्ट्रार के लगाएं आरोपों को लेकर कहा कि अगर उन्हें कुछ घंटो रुकने के लिए कहा जा रहा था। तो पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री क्यों रोका गया था। इतना ही नही पिछले तीनों दिन इसी प्लाॅट के रजिस्ट्री को लेकर रजिस्ट्रार सहदेव मेहरा द्वारा रजिस्ट्री के लिए एक लाख का मांग किया जा रहा था। और इसी का विरोध जब किया गया, तो रजिस्ट्रार ने जमीन रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर ही मंगलवार की शाम जमकर हंगामा हुआ।




