Crime NewsRanchi

चान्हो में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

Ranchi: चान्हो में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम आजाद अंसारी, नसीम अंसारी, राजू राय उर्फ मुश्ताक और यूनुस राय हैं. गिरफ्तार व्यक्तियों ने 22 जनवरी की रात्रि को खलारी निवासी अभिषेक कुमार सिंह की हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी व्यक्ति ने इस मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया और कांड में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून लगा कपड़ा समेत अन्य कई सामान बरामद किया है. गिरफ्तार इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button