JamshedpurJharkhand

#Jamshedpur: साइबर क्राइम में दो गिरफ्तार, एक ने रेलवे की नौकरी छोड़ शुरू की थी ठगी

Jamshedpur: जमशेदपुर साइबर सेल ने बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर संजय कुमार सिन्हा की निशानदेही पर सोनू महतो नाम के व्यक्ति को बैंक से गिरफ्तार किया.

पूछताछ पर पुलिस ने सोनू के एक और साथी प्रदीप मंडल को घाटशिला से गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खाते से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है.

मैनेजर ने सोनू के खाते में 10 लाख से ज्यादा के ट्रांजेक्शन की जानकारी पुलिस को दी. खाते में 10 लाख रुपये के बारे में पुछताछ पर पुलिस सोनू के जवाब से सतुष्ट नहीं हुई.

सोनु एमजीएम इलाके का रहने वाला है जहां तलाशी पर पुलिस को विभिन्न बैंकों के 30 पासबुक, 11 मोबाइल, 10 पैन कार्ड और 35 फर्जी आधार के साथ-साथ एक प्रिंटर और एक स्कैनर भी बरामद हुए.

सोनू की निशानदेही पर घाटशिला से उसका साथी प्रदीप मंडल भी गिरप्तार हुआ. प्रदीप मंडल को पुलिस एक अन्य साइबर अपराध में बीते एक साल से खोज रही थी.

प्रदीप मंडल घाटशिला का रहने वाला है और उसके घर से भी कई बैंकों के पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किया है.

साइबर अपराध की जानकारी देते हुए साइबर सेल प्रभारी उपेंद्र मंडल ने कहा कि प्रदीप मंडल के खाते से एक करोड से ज्यादा के ट्रांजेक्शन कि पुष्टि हुई है.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री अमर बाउरी से पहले विधायक बिरंची नारायण के सरकारी आवास में जबरन घुसे थे जेएमएम कार्यकर्ता

कैसे करते थे ठगी

सोनू महतो से पुछताछ पर पुलिस को पता चला की सोनू और प्रदीप गैंग चला रहा था जिसके जरिए बिहार, बंगाल और ओड़िशा के लोगों को अपना शिकार बनाता था.

टॉवर लगाने और लॉटरी लगने के नाम पर लोगों से 10 हजार से 22 हजार तक रजिस्ट्रेशन फीस वसूल कर फोन बंद कर लेता था. भोले-भाले ग्रामीणों से आधार लेकर एकाउंट खुलवा कर उसमें पैसे जमा करवा लेता था.

इसे भी पढ़ें : 7 करोड़ के इंटरनेशनल ट्रैक पर मनमानी का खेल: #IAAF की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर किया गया काम

रेलवे कर्मी था प्रदीप

पुलिस का कहना है कि सोनू पेशे से मामूली बिजली मिस्त्री था लेकिन प्रदीप रेलवे कर्मचारी था. उसने तीन साल पहले नौकरी छोड़ सोनू के साथ मिलकर ठगी करने लगा.

पुलिस का कहना है कि सोनू और प्रदीप के सहारे जल्द ही बड़े गैंग का भी खुलासा हो सकेगा. दोनों को साइबर ठगी की ट्रेंनिग दी गयी है.

पुलिस का दावा है कि जिस पेशे में सोनू और प्रदीप थे वहां से साइबर ठगी की जानकारी नहीं हो सकती. साइबर सेल की टीम अभी और पुछताछ कर जानकारी इकट्टठा करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : लघु कुटीर बोर्ड ने 32,620 विलेज को-ऑडिनेटर्स को एक साल में ही किया बेरोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button