
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रेलर भीड़–भाड़ वाले इलाके में घुस गया. जब यातायात पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो ट्रेलर चालक ने भागने के क्रम में ट्रेलर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया जिससे डिवाइडर छतिग्रस्त हो गया. इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया.
दरअसल, नो इंट्री के समय एक ट्रेलर साकची में घुस गया. यातायात पुलिस की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने चालक को ट्रेलर रोकने का इशारा किया. चालक ने पुलिस को देखा तो उसने अपनी रफ्तार बढ़ाई और कदमा की ओर ट्रेलर को मोड़कर भागने लगा. इसी बीच ट्रेलर अनियंत्रित होने से डिवाइडर पर चढ़ गया.
ये भी पढ़ें: डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर




