JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : महिलाओं से जालसाजी करने वाली महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह में महिलाओं से इलाज के नाम पर हजारो रुपयों की ठगी करने वाली महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया. महिला इलाज के नाम पर अन्य महिलाओं से रुपये मांगा करती थी. वह रुपये लौटाने की बात कहकर महिलाओं से रुपये ले लेती थी. बीते कुछ दिनों से वह फरार चल रही थी. उसके आवास की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिलाओं ने उसे पकड़ा और थाने ले गई. थाने में उसने 10 दिनों में सभी के रुपये लौटाने की बात कही है. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महिला अपने पति के बीमार होने का बहाना बनाकर सभी से इलाज के लिए रुपये लेती थी. उन्होंने कहा कि अगर 10 दिनों में उनके रुपये वापस नहीं मिले तो वो लोग महिला के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगी.

इसे भी पढ़े : BJP Protest : जमशेदपुर महानगर भाजपा का आक्रोश मार्च, झारखंड सरकार पर बरसे जुबानी तीर

Related Articles

Back to top button