
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-9 में एक 18 वर्षीय युवती घायल अवस्था में पाई गई. उसके शरीर में जख्म के निशान है. बीती रात युवती पर नजर पड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. उसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया. घायल स्वीटी मुखर्जी के मुताबिक उसे कुत्ते ने काटकर जख्मी किया है. वह मानगो के गौड़ बस्ती चटाईकुली की रहनेवाली बतायी जा रही है. हालांकि रात के वक्त वह एग्रिको कैसे पहुंची, युवती यह नहीं बता पा रही है. इसके अलावा भी वह काफी कुछ ठीक से नहीं बता पा रही है. वह मानसिक रुप से थोडी कमजोर भी बतायी जा रही है. दूसरी ओर मामले को संदिग्ध भी माना जा रहा है. फिलहाल युवती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन परेशानी यह भी है कि वह डॉक्टर को अपने पास भी आने नहीं दे रही है. इससे उसके इलाज में प्रभाव पड़ रहा है. वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी है, उसके बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद जतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – रांची में रंगदारी : ऑटो वालों से प्रोटोकॉल के तहत होती है वसूली, लाखों का खेल और सब चुप (2)




