ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : जुबली पार्क में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग जोन तय करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुबली पार्क में उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी के द्वारा पार्किंग जोन बनाये जाने को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया. इसको लेकर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पूरे पार्क क्षेत्र का अवलोकन किया गया. इस दौरान सड़कों के किनारे खड़े दो पहिया वाहन चालकों को सड़क किनारे गाड़ी पार्क नहीं करने की विशेष हिदायद भी दी गयी.

इस संबंध में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने कहा कि जुबली पार्क जमशेदपुर शहर का एक दर्शानिक स्थल है. यहां बड़ी संख्या में लोग घुमने पहुंचते है. ऐसे में ज्यादातर लोग सड़क किनारे ही अपने वाहनों को खड़ी कर घूमने निकल जाते हैं. जिससे सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. साथ ही राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से पार्क में पार्किंग स्थल की खोज की जा रही है. कहा कि उपायुक्त के निर्देश के तहत पार्क के भीतर ही एक स्थान का चयन किया जायेगा, जहां दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित की जायेगी, ताकि लोग आसानी से पार्क में घूम सकें.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Dc in Action: पूर्वी स‍िंहभूम की डीसी व‍िजया जाधव के एक्‍शन में आते ही अनाज व‍िभाग में मचा हड़कंप, मुसाबनी और डुमर‍िया के एमओ को नहीं आ रहा होश, जानि‍ए क‍िस कसूर की क्‍या मि‍ली है सजा

Related Articles

Back to top button