JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

कानूनी खौफ से बंद में शामिल नहीं हुए आदिवासी हॉस्टल के छात्र, पसरा रहा सन्नाटा

Ranchi: विपक्ष हो या सत्ता पक्ष किसी के द्वारा बुलाए गए बंद पर आदिवासी छात्रवास एवं यूजी-पीजी के छात्र सक्रिय रूप से इसमें भाग लेते थे लेकिन गुरुवार को विपक्ष के झारखंड बंद के दौरान किसी छात्रवास से कोई भी छात्र बंद में शामिल नहीं दिखा. छात्रों को कहना था कि प्रशासन ने छात्रों में इतना कानूनी खौफ भर दिया था कि कोई भी छात्र बंद समर्थकों के साथ बंद में शामिल होने के लिए हॉस्टल से नहीं निकला. आदिवासी छात्रवास में तो पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था, पूरे कैंपस में कहीं कोई छात्र घुमते हुए भी नहीं दिखा.

आदिवासी हॉस्टल में पसरा सन्नाटा

न्यूज विंग ने जब हॉस्टल के अंदर का नजारा देखा तो सभी छात्र अपने-अपने कमरों में पढ़ाई करते दिखे. वहीं रांची कॉलेज स्थित यूजी-पीजी छात्रवास के छात्र भी बंदी में हिस्सा नहीं लिये. छात्रों ने न्यूज विंग को बताया कि वर्तमान राजनैतिक घटनाक्रम में प्रशासन बहुत सख्त है. छात्रों को कानून हाथ में ना लेने की अपील पहले ही प्रशासन कर चुका है.

हॉस्टल खाली कराये जाने का दिखा खौफ

रांची के सभी हॉस्टलों में जिला कल्याण विभाग की ओर से नोटिस दिया जा चुका था कि अवैध रूप से छात्रवास में रहरहे छात्रों को छात्रवास छोड़ना होगा. इसके बाद हॉस्टल में राजनीति कर रहे ज्यादात्तर छात्रों ने हॉस्टल बुधवार को ही खाली कर दिया था. बंद के दौरान किसी भी घटना के कारण छात्रों को परेशानी झेलनी पड़े या उन्हें छात्रवास खाली करना पड़े इस डर छात्रों ने बंद में भाग नहीं लिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button