Deoghar

अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर देवघर में बीजेपी महिला मोर्चा और हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Deoghar: अंकिता हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा  की जिलाध्यक्ष विजया सिंह के नेतृत्व में सोमवार को टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने अंकिता की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना से पूरे झारखंड की महिलाओं में गुस्सा है. झारखंड की महिलाएं अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही है. हेमंत सरकार महिला विरोधी सरकार है. दुमका की प्रशासन झारखंड सरकार के दबाव में काम कर रही है. नाबालिग लड़की को बालिग लिखा गया है जो सरासर गलत है. साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दरिंदे शाहरुख को फांसी की सजा हो. पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, जिला महामंत्री अधीर भैया, जिला नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, जिलामंत्री रूपा केसरी, अलका सोनी, निशा सिंह, महिला उपाध्यक्ष सुमन केसरी, संध्या कुमारी, आशा झा, पूनम वर्णवाल, माया केसरी, सरिता बरनवाल, सविता वर्णवाल, सोंपा घोष, लक्ष्मी देवी, बिना मंडल, सविता मिश्रा, गुड्डू राय, मनोज भार्गव,अतुल सिंह व प्रमोद सहित अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़े: देवघर में NHM, ANM व GNM अनुबंध कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष दिया धरना

हिंदू संगठनों में भी उबाल,फास्ट ट्रैक कोर्ट से त्वरित न्याय व परिवार को सुरक्षा देने की मांग

अंकिता की मौत के लिए जिम्मेदार हत्यारे को फांसी की सजा देने और अंकिता को न्याय व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की मांग को लेकर जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्मारक स्थल पर शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान हिंदू सगठनों ने हत्यारे का पुतला दहन भी किया. इस मौके पर नेताओं ने मांग की कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से त्वरित न्याय के साथ हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए तो वहीं अंकिता के परिजनों को सुरक्षा और मुआवजा भी प्रदान की जाए. इस मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय, राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के जिला सह संघचालक डॉ एनडी मिश्रा, नगर अध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश, प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह, जिला मंत्री बिक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अजय कुमार सिन्हा, गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, जिला सह संयोजक अंजनी गौरव सिंह,, सौरभ सिंह, भारती तिवारी, रीता चौरसिया, बबली सिंह, ममता कुमारी, प्रभाकर शांडिल्य, अभय आनंद झा, नरेंद्र झा, मनोज सिंह, सुमन केशरी, जय मिश्रा, कुंदन सिंह, राहुल कुमार यादव सहित अनेक सामाजिक संगठन के सदस्य शामिल थे.

Related Articles

Back to top button