AutomobilesChaibasaJamshedpurJharkhand

Tata Motors Block Closure: टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्‍लांट 31 अगस्त को फिर रहेगा बंद 

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्‍लांट में 31 अगस्त बुधवार को फिर ब्लॉक क्लोजर रहेगा. कंपनी प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. कंपनी क्लोजर के बाद सोमवार 29 अगस्त को अभी खुली ही थी कि फिर 31 अगस्त को क्लोजर का सर्कुलर आ गया. इसके पहले 27 अगस्त शनिवार को ब्लॉक क्लोजर था. 28 अगस्त को रविवार होने के चलते साप्ताहिक छुट्‌टी थी. इसके पहले कंपनी ने 13 अगस्त को क्लोजर लिया था. 14 अगस्त को संडे और 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्‌टी थी. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया जाएगा, उनके लिए अलग से नोटिस जारी होगा. काम पर बुलाये जाने के बाद जो कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे, उन्हें उस दिन अनुपस्थित माना जाएगा. यहीं नहीं, क्लोजर के पहले और बाद में कर्मियों को छुट्‌टी नहीं मिलेगी. क्लोजर के दौरान का आधा वेतन कर्मचारियों की छुट्‌टी से समायोजित होगा, जबकि आधा वेतन प्रबंधन देगा.

ये भी पढ़ें- नवल टाटा ने 150 रुपए महीने पर डिस्पैट क्लर्क से की थी करिअर की शुरुआत, जान‍िए कौन है यह शख्‍स

Related Articles

Back to top button