Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: घर में घुसकर महिला से छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली गांव में एक 30 वर्षीय महिला के घर में घुसकर उससे सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला का मोबाइल फोन भी छीन ले गए.

घटना बीते बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे की है. इसे लेकर पीडि़ता ने एमजीएम थाना में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि बुधवार की रात वह घर में थी.

इसे भी पढ़ें :नये हाइकोर्ट परिसर के निर्माण से जुड़े मूल दस्तावेज 27 अगस्त तक पेश करे एसीबी : HC

उसी दौरान छह लोग अचानक घर में घुस आए. सबों ने उसे घर में बंद कर दिया. उसके बाद बारी-बारी से छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद उसका मोबाइल भी छीनकर भाग गए. घटना की जानकारी महिला ने गांव के लोगों को दी. उसके बाद मामला एमजीएम थाना पहुंचा.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला के मोबाइल के आधार पर आरोपियों का लोकेशन लेने का प्रयास किया जा रहा है.

महिला का पति अपनी मां की हत्या के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है. वह घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती है. इधर वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली है.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को रंग बदलने में तनिक भी समय नहीं लगता: प्रतुल शाहदेव

साथ ही महिला के पास-पड़ोस के रहनेवाले लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है. ताकि पूरे मामले की जानकारी लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके.

मालूम हो कि बीते 29 जुलाई की रात ही परसुडीह के सिद्धू-कान्हू चौक से थोड़ी दूरी पर में एक युवती से भी छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. उस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसके बाद यह मामला हाल में दुष्कर्म की बड़ी घटना मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :आरयू में कल से शुरू हो रहा एडमिशन, चांसलर पोर्टल से करें आवेदन

Related Articles

Back to top button