
Ranchi : रांची जिला में ‘‘आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 6 प्रखंडों के विभिन्न 9 पंचायतों में शिविर का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभुकों को योजना का लाभ भी दिया गया.
सभी पंचायतों में कार्यक्रम के तहत लगाये गये शिविर
तमाड़ प्रखंड के अमलेशा और पुण्डीदिरी पंचायत, रातू प्रखंड के लहना पंचायत, सोनाहातू के तेतला पंचायत, बुण्डू प्रखंड के हुमटा पंचायत, कांके प्रखंड के हुन्दूर एवं उरुगुट्टू पंचायत एवं नामकुम के हहाप और टाटी पूर्वी पंचायत में शिविर लगाया गया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : वैष्णो देवी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की 4 बोगी में लगी आग, मची -चीख पुकार
वरीय पदाधिकारी हुए कार्यक्रम में शामिल
- सोनाहातू प्रखंड के तेतला पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उप विकास आयुक्त, रांची की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया.
- कांके प्रखंड के हुन्दूर में अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची की उपस्थिति में शिविर लगाया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिया गया. उरुगुट्टू पंचायत में उपसमाहर्त्ता भूमि सुधार सदर रांची की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया.
- तमाड़ प्रखंड के अमलेशा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए, रांची और पुण्डीदिरी पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची की उपस्थिति में शिविर लगाया गया.
- रातू प्रखंड के लहना पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम रांची की उपस्थिति में ‘‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’’ शिविर लगाया गया.
- बुण्डू प्रखंड के हुमटा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन आयोजन किया गया. जहां अनुमण्डल पदाधिकारी, बुण्डू की उपस्थिति में शिविर लगाया गया.
- नामकुम प्रखंड के हहाप में अपर समाहर्त्ता (नक्सल) की उपस्थिति में शिविर लगाया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ लाभुकों को दिया गया. टाटी पूर्वी पंचायत में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें:JPSC पीटी रद्द कराने सहित विभिन्न जनमुद्दों को लेकर प्रखंडों में धरना देगी भाजपा




