Uncategorized

साहिबगंज: स्वच्छ भारत मिशन के तहत 34 हजार 900 शौचालय निर्माण का लक्ष्य

News Wing

Sahebganj, 15 October: जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों से लेकर गांव तक शौचालयनिर्माण की प्रक्रिया चल रही है. पहले नमामी गंगे के तहत गंगा तट के 33 पंचायतों के 78 गांवों में शौचालय बनाने की प्रक्रिया चलाई गयी. इसके बाद शेष बचे 133 पंचायतों में यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण के तहत प्रारम्भ किया गया.

92,606 शौचालय बनाने का लक्ष्य

इसके तहत 92,606 शौचालय बनना है इसमे से 57,506 शौचालय ही अबतक बन सके है. शेष 34,900 शौचालय बनाने का कार्य छः महीने में करना है. लक्ष्य के हिसाब से प्रतिदिन जिले में 192 शौचालय का निर्माण पूरा करना है. जलसहीया व मुखिया पर बिचौलिया के हावी रहने के चलते लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है. पिछले दिनों विडीयो संवाद के माध्यम से केंद्रीय सचिव परमेश्वर अय्यर ने मार्च तक जिले को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य पूरा करने है.
 

प्रखंडवार तय लक्ष्य व उपलब्धी 
पतना प्रखंड 3763   3763
साहेबगंज प्रखंड 8819  8819
बरहेट प्रखंड      14321 13342
मंडरो प्रखंड  3288   3288
तालझाडी प्रखंड 6776  3482
बोरियों प्रखंड  7570    3625
उधवा प्रखंड    18499   11063
राजमहल प्रखंड  14701  6501
बरहरवा प्रखंड 14869  3823

जलसहियाओ को शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण 
ग्रामीणों स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. शौचालय निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो और शौचालय बनाने के बाद ग्रामीण इसे उपयोग में लाये यह जानकारी ग्रामीणों को दी गई है, परंतु कागजी तौर पर और कही अनियमित तरीके से प्रशिक्षण मिलने के कारण मुखिया और जल सहीया बिचौलिये के माध्यम से शौचालय निर्माण करा रही है. शौचालय बनाने के बारे में सही जानकारी प्रचार प्रसार के अभाव में सभी जलसहीया को नहीं मिलने के कारण ग्रामीण इलाके में बिचौलिया हावी रहने के कारण घटिया शौचालय निर्माण की शिकायत ग्रामीण कर रहे है. जलसहीया व मुखिया की मिलीभगत से राशी उठाव कर गुणवत्ता की अनदेखी करने का मामला भी खुद डीडीसी नेन्सी सहाय ने पकड़ा है.

क्या कहती हे डीडीसी नेन्सी सहाय 
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में तेजी लाने का प्रयास चल रहा है. इसके लिये गढ़ा खोदो अभियान भी चल चुका है जहा घटिया तरीके से बिचौलिया के माध्यम से शौचालय निर्माण की शिकायत मिलती है जाँच कराकर करवाई की जाती है,सभी बीडीओ को लक्ष्य हासिल करने को कहा गया हें।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button