Crime NewsKoderma

डीटीओ कार्यालय से गिरफ्तार पांच वेंडर जेल भेजे गए

  • कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज

Koderma: जिला मुख्यालय स्थित परिवहन कार्यालय से पकड़े गए पांच वेंडर को बुधवार को कोडरमा जेल भेज दिया गया. इस मामले में कोडरमा थाना में भादवि की धारा 406, 420, 467, 468 के तहत कांड संख्ता 216 दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार लोगों में अजय सिन्हा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडेय और अफसर खान शामिल हैं. वहीं इस मामले में अर्जुन सिंह, पिंटू राजवंशी, खान साहब, सतीश कुमार सिंह, मो जावेद भी नामजद किये गए हैं.

ज्ञात हो कि उपायुक्त रमेश घोलप को मिली शिकायत के बाद उनके निर्देश पर एसडीओ मनीष कुमार ने मंगलवार को कोडरमा डीटीओ कार्यालय में छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से 5 लोगों को दूसरे के नाम के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ धर दबोचा गया.

गिरफ्तार दलालों के पास कई आरसी, डीएल मिले जो इनका नही था. इधर डीटीओ कार्यालय में चल रहे इस गोरखधंधे में कई कर्मियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है परंतु उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button