JamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर : वरिष्ठ पत्रकार शमीम जमशेदपुरी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Jamshedpur : जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शमीम उर्फ शमीम जमशेदपुरी का बुधवार को निधन हो गया. मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां डॉक्टरों ने उन्हें दो स्टेंट भी लगाये थे, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. परिजनों के साथ जमशेदपुर और रांची में उनके साथी पत्रकार उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन बुधवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया.

शमीम जमशेदपुरी लंबे समय से दैनिक हिंदुस्तान अखबार के जमशेदपुर संस्करण में वरीय उपसंपादक पद पर काम कर रहे थे. करीब 53 वर्षीय शमीम अपने पीछे पत्नी और बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.  सरल और सौम्य स्वभाव के शमीम ने लगभग 30 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत खेल पत्रकार के रूप में की थी और बाद में वह सामाजिक-सांस्कृतिक बीट के साथ-साथ अन्य धर्मों के कार्यक्रमों को भी कुशलतापूर्वक कवर करते थे. हंसमुख स्वभाव के धनी शमीम एक अच्छे गायक भी थे. उनके जनाजे की नमाज मक्का मस्जिद ,धतकीडीह मदरसा फैजुल उलूम में असर होगी और बुधवार शाम 4:30 बजे धतकीडीह कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा. शमीम जमशेदपुरी के निधन पर जमशेदपुर के पत्रकार जगत में शोक की लहर है. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर तथा रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.

इसे भी पढ़ें – Saraikela Road Accident : चौका की दुलमी घाटी में लहूलुहान पड़े थे तीन युवक, मंत्री बन्ना गुप्ता ने एंबुलेंस बुलाकर भेजा अस्पताल, पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Back to top button