
Giridih: सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन ने मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से 20 युवाओं के दल को युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के सूरत भेजा. 20 युवाओं के जत्थे में 10 लड़कियां भी शामिल हैं. इस दौरान 154वीं बटालियन के सैकंड इन कमाडेंट दलजीत सिंह भाटी, राजेश कुमार, विनीता कुमारी, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा के साथ सीआरपीएफ अच्युतानंद भी मौजूद थे.

इस मौके पर सूरत जा रहे इन युवाओं को खास किट भी प्रगान किया गया. बाद में विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया गया. सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा की इस नए साल में गिरिडीह के अलग अलग हिस्सों से कई आदिम जनजाति समुदाय के युवाओं को देश के दूसरे राज्यों में भेजना है, जिससे वह देश की संस्कृति से खुद को जोड़ सकें और दूसरे राज्यों के युवा किस तरह से खुद को स्वरोजगार से जोड़े हुए है, इसकी जानकारी भी दिलाना है.




