JamshedpurJharkhandJharkhand PoliticsNEWS

जमशेदपुर : सूर्य मंदिर हमले में घायल भाजमो कार्यकर्ताओं व महिलाओं को सरयू राय ने किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा और सुरक्षा की जिम्मेवारी मेरी, हमलावरों पर कड़ी कानूनी करवाई के लिए उचित कदम उठायेंगे : विधायक

Jamshedpur :  सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के निकट छठ पूजा के अवसर पर टाउन हॉल मैदान में कैनोपी लगाकर बैठे भाजमो कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं पर हुए हमले में घायल लोगों को शुक्रवार , 4 नवंबर को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बारीडीह रिक्रिएशन क्लब में सम्मानिक किया. आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के परिवार के लोगों ने अपने समर्थकों और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर यह हमला किया था. इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे, जिन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.

साहस का सम्मान होना चाहिए

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि  28 अक्टूबर को टाउन हाल में भाजमो से जुड़ी महिलाओं एवं पुरुषों पर जानलेवा हमला हुआ. आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आयी. वे सेवा भाव से छठ पर्व में सूप वितरण करने के लिए कैनोपी लगाने के लिए जुटे थे. वे स्थिति को समझ नहीं पाये और 150-200 अपराधियों की आक्रामक भीड़ ने उनपर लाठी, डंडे सहित अन्य हथियारों से हमला बोल दिया. उस वक्त वहां मौजूद भाजमो महिला मोर्चा की महिलाओं ने घायल हो रहे भाजमो के कार्यकर्ताओं को बचाया.150- 200 के झुंड में हथियार से लैस हमलावरों का सामना किया और मैदान नहीं छोड़ा. यह बड़े साहस का काम है. ये लोग निहत्थे खड़े रहे और अपनी जान की फिक्र छोड़कर दूसरे की जान बचाने का प्रयास किया. ऐसे लोगों के साहस का सम्मान होना चाहिए. इसी उद्देश्य से आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि सन 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने घोषणा की थी कि सचिवालय तक जुलूस निकालेंगे और उनके इस आह्वान पर हर घर से लोग जुलूस में साथ हो गए. पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर हजारों की भीड़ एकत्रित हो गयी, तब पुलिस ने जेपी के सिर पर डंडे से जोरदार हमला किया. उस वक्त नाना जी देशमुख ने जेपी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें बचाने का प्रयास किया. इस घटना की भांति महिलाओं ने भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं अन्य सिन्हा को बचाने का पूरा प्रयास किया और वे चोटिल हुईं.

रघुवर को हरानेवाला समूह निशाना बना

सरयू राय ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था. वही समूह 28 अक्तूबर को सूर्य मंदिर की घटना में रघुवर दास और उनके परिवारजनों की घृणा का शिकार हुआ. श्री राय ने बताया कि सोन मंडप, टाउन हाल, यात्री निवास के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके करीबी सालाना डेढ़ से दो करोड़ का अवैध धन अर्जित करत थे. जब से सूर्य मंदिर परिसर सरकार के अधीन आ गया है, तब से इन लोगों में बौखलाहट है. जब इन्हें इस बात का आभास हो गया कि वे कानूनी तौर पर कुछ नहीं कर सकते, तो इन लोगों ने हिंसा का सहारा लिया. सरयू राय ने कहा कि कार्यकर्ता निराश न हों. भाजमो के तमाम कार्यकर्ताओं की इज्जत और प्रतिष्ठा की जिम्मेवारी मेरी है और वे सभी हमलावरों पर कारवाई सुनिश्चित हो, इसके लिए यथोचित कदम उठायेंगे.

ये लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, महासचिव संजीव आचार्या, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष मंजू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, मनोज सिंह उज्जैन, एम चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, वंदना नामता, राजेश कुमार, विकास गुप्ता, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, आकाश शाह, अनिकेत सावरकर, प्रकाश कोया, शेषनाथ पाठक, विजय नारायण सिंह, कैलाश झा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बिनोद राय, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, असीम पाठक, अभय सिंह, पुतुल सिंह, काकोली मुखर्जी, मिष्टु सोना, इंद्रजीत सिंह, विजय राव, गणेश चंद्रा गौतम धर, अशोक कुमार, नंदिता गगराई, रंजीता राय, लक्ष्मी सरकार, लकखी मुंडा, प्रसंजीत सिंह, राजू लोहार, सूरज हेंब्रम, संजय मुंडा, सरस्वती खामरी, खुशबू देवी, एस एम मिश्रा, श्यामल राय, आनंद गिल, यमुना देवी, महुआ चक्रवर्ती, पंपा बनर्जी, कलावती पाठक, सुनील सिंह, किशन सिंह, राम दास मेहता, गोल्डेन पांडेय, अनिल, बाया मंडल, रतन तिवारी, रौशन यादव, मोहरा यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Foundation Day 2022: सीएस ने की स्थापना दिवस समारोह के तैयारी की समीक्षा, रोशनी में नहाएगी राजधानी

Related Articles

Back to top button