
Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर जोन 3 के पास एक कार से 8.13 लाख रपये कैश बरामद किये गये हैं. कार चलाने वाले का नाम घनश्याम वर्मा है.
जोन 3 सरकारी कुआं के पास पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी जहां कार से कैश बरामद हुआ. कार से कैश बरामदगी के बाद घनश्याम वर्मा को पुलिस कार के साथ थाने ले गयी.
घटना शाम चार बजे के आसपास की है. जब कार के चेकिंग के दौरान पुलिस की एसएस-17 की टीम ने कैश पकड़ा. आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जानकारी दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: फर्स्ट फेज में राज्य में 64.12% वोटिंग, 189 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद




