JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : तिलक नगर में पुलिया निर्माण का बस्ती के लोगों ने किया विरोध

Jamshedpur: जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर 5  तिलक नगर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. जहां पुलिया निर्माण का विरोध बस्ती के लोगों ने किया है. इनके अनुसार पुल का निर्माण हो जाने से बस्ती के घरों में नाली का गंदा पानी घुस जाएगा.

क्योंकि इस क्षेत्र में नाली भी नहीं है और वहां पुल अगर बना दिया जाता है तो सारा पानी घरों में घुसेगा और घरों में गंदे पानी का प्रवेश होने से कई तरह की बीमारियों के होने का डर इन लोगों को सता रहा है. इन लोगों ने साफ तौर पर कहा की अगर क्षेत्र में नाली नहीं बनाया जाता है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग हिसाब कर देंगे.

Related Articles

Back to top button